अभिनेता सलमान खान के पिता मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान वेंटिलेटर पर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अभिनेता सलमान खान के पिता मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान वेंटिलेटर पर

Date : 18-Feb-2026

 मुंबई, 18 फरवरी । अभिनेता सलमान खान के पिता और दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार 90 वर्षीय सलीम खान की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और कड़ी निगरानी की जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने से मस्तिष्क के दाहिने हिस्से में आंतरिक रक्तस्राव हुआ। अस्पताल के स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि विशेषज्ञों की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉ. जलील पारकर ने जानकारी दी कि न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की टीम उपचार में जुटी है।

बताया जा रहा है कि 18 फरवरी को उनकी सर्जरी की जाएगी। इस बीच सलमान खान समेत पूरा खान परिवार अस्पताल में मौजूद है। परिवार के सदस्य और करीबी मित्र भी हालचाल लेने पहुंचे हैं। सभी ने सलीम खान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। खान परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement