इंडिया एआई इंपैक्‍ट समिट में स्‍पीच नहीं देंगे बिल गेट्स, अंकुर वोरा करेंगे संबोधित | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

इंडिया एआई इंपैक्‍ट समिट में स्‍पीच नहीं देंगे बिल गेट्स, अंकुर वोरा करेंगे संबोधित

Date : 19-Feb-2026

 नई दिल्‍ली, 19 फरवरी । माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में अपना मुख्य भाषण नहीं देंगे। गेट्स फाउंडेशन ने स्पष्ट किया है कि समिट की प्राथमिकताओं पर ध्यान बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। उनकी जगह अंकुर वोरा संबोधित करेंगे।

गेट्स फाउंडेशन ने ‘एक्स’ पोस्‍ट पर गुरुवार को जारी बयान में कहा, ‘‘अफ्रीका एवं भारत कार्यालयों के अध्यक्ष अंकुर वोरा ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो आज शिखर सम्मेलन में अपना संबोधन देंगे।’’

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के इंडिया ऑफिस की एक्‍स पोस्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स अब इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में अपना तय कीनोट नहीं देंगे।

फाउंडेशन ने कहा कि यह फैसला “बहुत सोच-विचार के बाद” लिया गया ताकि समिट की खास जरूरतों पर फोकस रहे।इसमें ये भी कहा कि वह इंडिया में अपने काम के लिए कमिटेड है।

उल्‍लेखनीय है कि बिल गेट्स के समिट से हटने से वजह अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में आए उनके नाम को बताया जा रहा है। इन गुप्त दस्तावेजों को हाल ही में जारी किया गया है। एपस्टीन पर यौन अपराधों और नाबालिगों की तस्करी के गंभीर आरोप थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement