प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Date : 19-Feb-2026

 नई दिल्ली, 19 फ़रवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शिवाजी महाराज को दूरदर्शी नेता, उत्कृष्ट प्रशासक, कुशल रणनीतिकार और स्वराज के महान समर्थक के रूप में याद किया।

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर हम उस दूरदर्शी नेता, उत्कृष्ट प्रशासक, रणनीतिकार और स्वराज के महानायक को नमन करते हैं। उनका साहस हमें प्रेरित करे, उनका सुशासन हमारा मार्गदर्शन करे और न्याय व आत्मसम्मान की उनकी भावना हमारे समाज को सशक्त बनाए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि शिवाजी महाराज का साहस आज भी हम सभी को प्रेरित करता है। उनका सुशासन आज के समय में भी मार्गदर्शक है और न्याय व आत्मसम्मान की उनकी भावना समाज को सशक्त बनाती है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि शिवाजी महाराज ने हमेशा प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण को सर्वोपरि रखा और उनकी सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। यही कारण है कि उनका जीवन पीढ़ी दर पीढ़ी भारत के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement