छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा मार्च के आखिरी सप्ताह से होगी शुरू | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा मार्च के आखिरी सप्ताह से होगी शुरू

Date : 20-Feb-2026

 रायपुर, 20 फ़रवरी ।छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा मार्च के आखिरी सप्ताह से शुरू होगी। एलायंस एयर ,मां महामाया एयरपोर्ट से हफ्ते में दो दिन सोमवार और बुधवार को फ्लाइट चलाएगी। यह उड़ान बिलासपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने उक्त जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि एलायंस एयर की हवाई सेवा शुरू होना स्वागत योग्य कदम है। इंडिगो के साथ भी चर्चा हुई है और दो बार मुख्यमंत्री के साथ बैठक हो चुकी है।सांसद ने बताया है कि इंडिगो रायपुर से अंबिकापुर होते हुए प्रयागराज तक उड़ान शुरू करने की दिशा में प्रयास कर रही है। सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में भी उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाया था।

एलायंस एयर कंपनी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवासप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को संचालित की जाएगी।यह उड़ान बिलासपुर के रास्ते दिल्ली जाएगी। सोमवार को यह बिलासपुर से अंबिकापुर पहुँचकर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी, जबकि बुधवार को दिल्ली से अंबिकापुर होते हुए बिलासपुर जाएगी।फ्लाइट का बेस फेयर 4500 से 6000 रुपये के बीच रहने का अनुमान बताया गया है ।

जारी शेड्यूल के अनुसार सोमवार को फ्लाइट संख्या 91613 सुबह 7:50 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 10:25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर से 10:50 बजे उड़ान भरकर 11:40 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। अंबिकापुर से 12:05 बजे रवाना होकर 14:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

बुधवार को यही फ्लाइट सुबह 7:50 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 10:25 बजे अंबिकापुर पहुंचेसोगी। अंबिकापुर से 10:50 बजे रवाना होकर 11:40 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर से 12:05 बजे उड़ान भरकर 14:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

उल्लेखनीय है कि अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से दिसंबर 2024 में हवाई सेवा की शुरुआत हुई थी। उड़ान 4.2 योजना के तहत फ्लाई बिग कंपनी ने मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा से रायपुर और बिलासपुर के लिए 19 सीटर विमान सेवा शुरू की थी। अनियमित उड़ान के कारण यह सेवा केवल छह महीने तक ही चल सकी। पिछले छह महीने से अधिक समय से इसका संचालन पूरी तरह बंद है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement