कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस पर पथराव, स्थिति नियंत्रण में | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस पर पथराव, स्थिति नियंत्रण में

Date : 20-Feb-2026

 बागलकोट (कर्नाटक), 20 फरवरी । कर्नाटक के बागलकोट शहर में गुरुवार रात छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान पथराव की घटना से तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

घटना शहर के किल्ला ओणी क्षेत्र में उस समय हुई जब जुलूस एक मस्जिद के समीप पहुंचा था। आरोप है कि इस दौरान दो पत्थर जुलूस पर आकर गिरे, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया।

इस घटना में में हिंदू कार्यकर्ता प्रकाश अरकेरी के सिर में चोट आई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान सब्जी बाजार क्षेत्र में तीन ठेलागाड़ियों में आग लगा दी गई। प्रभावित व्यापारी जन्नतबी दोड्डमनी ने बताया कि उनकी ठेलागाड़ी जलकर राख हो गई, जिसमें नकदी समेत सारा सामान नष्ट हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। बागलकोट के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ गोयल ने बताया कि हालात पर काबू पा लिया गया है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना से संबंधित वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

घटना के विरोध में हिंदू संगठनों और युवाओं ने प्रदर्शन कर पत्थर फेंकने वालों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बागलकोट बंद किया जाएगा।

वहीं तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बागलकोट, नवानगर और विद्यागिरी में 24 फरवरी की मध्यरात्रि तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

उपविभागीय अधिकारी संतोष जगलासर के आदेशानुसार सार्वजनिक स्थानों पर चार से अधिक लोगों के एकत्र होने, हथियार लेकर घूमने और बिना अनुमति सभा-समारोह आयोजित करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement