शिलांग सांसद रिकी एजे सिंगकोन के निधन पर अभिषेक बनर्जी ने जताया शोक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

शिलांग सांसद रिकी एजे सिंगकोन के निधन पर अभिषेक बनर्जी ने जताया शोक

Date : 20-Feb-2026

 कोलकाता, 20 फरवरी। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने शिलांग से सांसद रिकी एजे सिंगकोन (54) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सिंगकोन को जनकल्याण के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध जनप्रतिनिधि बताया।

सिंगकोन गुरुवार शाम शिलांग के बाहरी इलाके में फुटबाल खेलते समय अचानक गिर पड़े। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रात करीब 8:45 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अभिषेक बनर्जी ने‌ शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि शिलांग के सांसद और समर्पित जनप्रतिनिधि रिकी एजे सिंगकोन के निधन से वह आहत हैं। सिंगकोन ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की आकांक्षाओं और उम्मीदों का प्रतिनिधित्व पूरी ईमानदारी, दृढ़ विश्वास और जिम्मेदारी की भावना के साथ किया।

तृणमूल कांग्रेस सांसद ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सिंगकोन अपनी सरल कार्यशैली, आम लोगों तक सहज पहुंच और क्षेत्रीय पहचान तथा विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे।

उन्होंने कहा कि सिंगकोन का असामयिक निधन मेघालय के लोगों और देश के व्यापक लोकतांत्रिक समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। बनर्जी ने शोक संतप्त परिवार, सहयोगियों और समर्थकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement