हल्द्वानी में पार्षद ने नगर निगम कर्मियों को बनाया बंधक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

हल्द्वानी में पार्षद ने नगर निगम कर्मियों को बनाया बंधक

Date : 20-Feb-2026

 हल्द्वानी, 20 फ़रवरी । स्ट्रीट लाइट संचालित करने वाली नगर निगम के प्राइवेट कर्मचारियों को वार्ड 58 तल्ली हल्द्वानी के पार्षद मनोज जोशी अपने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब होने से नाराज होकर करीब ढाई घंटे तक उनके केबिन में बंद रखा। करीब ढाई घंटे तक हुए हंगामा के बाद नगर आयुक्त के आश्वासन और स्ट्रीट लाइट ठीक करने की आश्वासन के बाद उन्होंने अपना धरना खत्म किया।

पार्षद मनोज जोशी स्वयं केबिन के दरवाजे बंद कर गेट के आगे बैठे रहे। पार्षद मनोज जोशी ने कहा कि उनके क्षेत्र की अधिकतर स्ट्रीट लाइट पिछले कई महीनो से खराब है लेकिन, नगर निगम प्रशासन और उसको संचालित करने वाली कंपनी के लोग स्ट्रीट लाइट ठीक है कर नहीं रहे हैं। जिसके चलते उनके वार्ड में अंधेरा पसरा हुआ है।

पार्षद मनोज जोशी ने नगर निगम के विद्युत की टीम को स्ट्रीट लाइट सही नही होने को ले कर कमरे में बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए धरना लगभग 2.30 घण्टे तक चालू रहा। पार्षद मनोज जोशी ने कहा कि बार बार शिकायत के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिल रहा था कोई सुनवाई नही हो रही थी वार्ड में ओपन बटन लगे है जिसमे 6 माह से बटन बदलने को बोला जा रहा था। पार्षद मनोज जोशी ने कहा फायर स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ जिसके बाद मात्र कुछ दिन लाइट जली ओर सब बंद है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement