सूरजपुर : सम्पूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा, 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सूरजपुर : सम्पूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा, 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश

Date : 20-Feb-2026

 सूरजपुर, 20 फ़रवरी । आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत संचालित ‘सम्पूर्णता अभियान 2.0’ के तहत निर्धारित छह पैरामीटरों की शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने के लिए जनपद पंचायत प्रतापपुर के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक शुक्रवार काे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ललिता भगत ने की, जिसमें जनपद पंचायत प्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि, पीएचई तथा स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं ब्लॉक फेलो शामिल हुए। विभिन्न विभागों द्वारा वर्तमान प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कम प्रगति वाले क्षेत्रों की पहचान कर समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित किए गए।

एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा में 100 प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करते हुए साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। ग्राम स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर विभागीय समन्वय के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक के अंत में सभी अधिकारियों ने तय लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement