बिहार में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों का मनोबल बढ़ा : तेजस्वी यादव | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

बिहार में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों का मनोबल बढ़ा : तेजस्वी यादव

Date : 20-Feb-2026

 पटना, 20 फरवरी । बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। बिहार विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा गृह विभाग अपने पास नहीं रखने के बाद से अपराध की घटनाओं में वृद्धि देखने को मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा है, जिससे प्रशासनिक नियंत्रण कमजोर हुआ है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा में विपक्ष के विधायकों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष के सदस्य जनता से जुड़े मुद्दे उठाते हैं, तो सत्तारूढ़ दल के विधायक हंगामा कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश करते हैं।

तेजस्वी यादव ने राज्य में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ती अपराध की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दुष्कर्म की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं दिख रहा है। उन्होंने सरकार से कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

तेजस्वी ने कहा कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।-


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement