युवा कांग्रेस ने ली एआई समिट में प्रदर्शन की जिम्मेदारी, अध्यक्ष बोले- विरोध एआई समिट के खिलाफ नहीं | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

युवा कांग्रेस ने ली एआई समिट में प्रदर्शन की जिम्मेदारी, अध्यक्ष बोले- विरोध एआई समिट के खिलाफ नहीं

Date : 20-Feb-2026

 नई दिल्ली, 20 फ़रवरी । युवा कांग्रेस ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में किए विरोध प्रदर्शन की जिम्मेदारी ले ली है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में शुक्रवार को प्रदर्शनी हॉल के पास भारत अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी की फोटो वाली टी-शर्ट लहराकर नारेबाजी की थी।

युवा कांग्रेस ने इस पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिम्मेदारी ली और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का बयान भी जारी किया। उदय भानु चिब ने कहा कि यह विरोध एआई समिट के खिलाफ नहीं था, बल्कि उन समझौतों के खिलाफ था जिन्हें वे भारत के हितों के साथ समझौता मानते हैं।

उन्होंने कहा कि देश का युवा अब चुप नहीं बैठेगा। अमेरिका के साथ हो रहे व्यापार समझौते से किसानों और आम जनता को नुकसान होगा और इसका फायदा केवल अमेरिका को मिलेगा। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना उनका अधिकार है और वे युवाओं की आवाज बुलंद करते रहेंगे।

चिब ने कहा कि जब किसानों और युवाओं के हितों का सौदा किया जा रहा हो, तब चुप रहना संभव नहीं है। अगर सरकार सोशल मीडिया पर आईटी नियमों के जरिए विरोधी आवाजों को दबाती है और सड़कों पर प्रदर्शन करने से रोकती है, तो उनके पास विरोध दर्ज कराने का यही तरीका बचता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement