ओडिशा विधानसभा: धान खरीद अनियमितता पर हंगामा, चौथे दिन भी कामकाज बाधित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

ओडिशा विधानसभा: धान खरीद अनियमितता पर हंगामा, चौथे दिन भी कामकाज बाधित

Date : 21-Feb-2026

 भुवनेश्वर, 21 फ़रवरी । धान खरीद में अनियमितता और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज भी ओडिशा विधानसभा का कामकाज बाधित रहा। विरोधी दलों बीजेडी और कांग्रेस के विधायकों ने लगातार चौथे दिन हंगामा किया, जिससे बजट सत्र के पांचवे दिन के पहले सत्र में प्रश्नकाल और शून्यकाल का कार्यक्रम पूरी तरह से प्रभावित हुआ।

सत्र की शुरुआत सुबह 10.30 बजे निर्धारित कार्यसूची के अनुसार हुई थी। अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने प्रश्नकाल का कार्यक्रम शुरु करने के लिए महिला व शिशु विकास विभाग की मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री प्रभाती परिडा को बुलाया । महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रभाती परिडा प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास कर रही थीं । लेकिन विरोधी विधायकों ने धान मंडी की समस्याओं, धान खरीद में अनियमितताओं और किसानों की अन्य परेशानियों को लेकर जोरदार हंगामा किया। उन्होंने अपने हाथों में बैनर और नारों के साथ सदन के बीच में जाकर नारेबाजी की। अध्यक्ष ने विधायकों से बार-बार अपने-अपने स्थान पर जाकर सदन के कामकाज में सहयोग करने का आग्रह किया, लेकिन विरोधी विधायक हंगामा जारी रखे हुए थे।

इस कारण सत्र के पहले सत्र को सुबह 11.30 बजे स्थगित करना पड़ा। पुनः शुरू किए गए सत्र में भी वही स्थिति बनी और विधायकों का हंगामा जारी रहा। अंततः अध्यक्ष ने अपराह्न 4 बजे सदन का को स्थगित किये जाने की घोषणा की ।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement