प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे अधिकारी, मुख्य सचिव ने परखी व्यवस्थाएं | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे अधिकारी, मुख्य सचिव ने परखी व्यवस्थाएं

Date : 11-Apr-2026

 देहरादून, 11 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने आने वाले हैं। उनके दौरे की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। शनिवार को मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक तैयारियों को परखा। मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुचारू रूप से संचालित किए जाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार किए जाने की बात कही।

मीडिया से बात करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के बनने से दिल्ली-एनसीआर से देहरादून पहुंचने का समय कम होगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, चारधाम यात्रा के लिए कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इससे आर्थिक गतिविधियों को भी बूस्ट मिलेगा। मुख्य सचिव ने डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

मौके पर जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल, नगर आयुक्त नमामी बंसल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement