पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय के घर फिर ईडी का छापा,भर्ती घोटाले की जांच तेज | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय के घर फिर ईडी का छापा,भर्ती घोटाले की जांच तेज

Date : 11-Apr-2026

 कोलकाता, 12 अप्रैल । पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय के कोलकाता स्थित आवास पर एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। ईडी की टीम शनिवार सुबह केंद्रीय बलों के साथ नाकतला स्थित उनके घर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई शिक्षक भर्ती से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के सिलसिले में की गई है। ईडी अधिकारियों ने पहले भी पार्थ चट्टोपाध्याय को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन कई बार पेशी से बचने के बाद एजेंसी ने सीधे उनके आवास पर पहुंचकर छापा मारा।

इसी क्रम में न्यू टाउन स्थित ‘मिडलमैन’ प्रसन्न राय के दफ्तर में भी ईडी की एक अन्य टीम ने छापेमारी की। भर्ती घोटाले की जांच के शुरुआती दौर से ही प्रसन्न राय का नाम सामने आता रहा है। पिछले वर्ष अगस्त में ईडी ने पुरुलिया में उनके एक रिश्तेदार के घर पर भी तलाशी अभियान चलाया था।

उल्लेखनीय है कि पार्थ चट्टोपाध्याय 11 नवंबर को जेल से रिहा होकर अपने आवास लौटे थे। हालांकि इसके बाद से वह सक्रिय राजनीति में कम ही नजर आए हैं। भर्ती घोटाले के मामले में उन्हें लगभग तीन वर्षों तक जेल में रहना पड़ा था और जुलाई 2021 में उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

फिलहाल ईडी की इस ताजा कार्रवाई से शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच एक बार फिर तेज होती नजर आ रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement