विकास कार्यों के लिए अधिवक्ताओं ने किया विधायक का अभिनंदन | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

विकास कार्यों के लिए अधिवक्ताओं ने किया विधायक का अभिनंदन

Date : 11-Apr-2026

 चित्तौड़गढ़, 11 अप्रैल । चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या की ओर से न्यायालय परिसर में कराए गए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लिए जिला अभिभाषक संस्थान चितौड़गढ़ के अध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विधायक कार्यालय पर पहुंच कर अभिनंदन किया।

जिला अभिभाषक संस्थान चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया की नवीन न्यायालय परिसर में सुविधाओं के अभाव में जिला अभिभाषक संस्थान के प्रतिनिधि मण्डल ने विधायक आक्या से कार्य कराने का अनुरोध किया था। विधायक आक्या की और से उनकी समस्त मांगों पर सहमति जताते हुए करोडों रुपये के विकास कार्य कराने पर संस्थान के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण टांक ने विधायक आक्या को मेवाड़ी पगड़ी पहना, संस्थान अध्यक्ष नरेश शर्मा द्वारा माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मीलाल पोखरणा, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, एसपी सिंह राठौड़, महेंद्रसिंह मेड़तिया, नरेंद्र पोखरना, रजनीश पितलिया, सुभाष शर्मा, महिपाल सिंह पायरी व मदन त्रिपाठी ने विधायक आक्या को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर संस्थान के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष नरेश शर्मा के माध्यम से विधायक आक्या को जिला अभिभाषक संस्थान के लिए चित्तौड़गढ़ शहर में अधिवक्ता भवन बनाने के लिए नगर विकास न्यास एवं नगर परिषद से भूखंड आवंटन कराने, अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ता काॅलोनी आवास योजना स्वीकृत कराए जाने की मांग की। इस पर विधायक ने अधिवक्ताओं की समस्त मांगो पर सकारात्मक विचार कर पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संस्थान के शिवराज सिंह राठौड़, सुनील सुखवाल, पूर्व अध्यक्ष जसवंत सिंह राठौड, प्रदीप काबरा, राजेंद्रसिंह राठौड, राजेश गिरी गोस्वामी आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement