लातेहार झारखंड का सबसे ठंडा और सरायकेला रहा सबसे गर्म जिला | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

लातेहार झारखंड का सबसे ठंडा और सरायकेला रहा सबसे गर्म जिला

Date : 11-Apr-2026

 रांची, 11 अप्रैल । रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन अब मौसम पूरी तरह साफ होने के बाद फिर से तापमान में तेजी से वृद्धि होने लगी है।

शनिवार को राज्य का सबसे ठंडा जिला लातेहार, जबकि सबसे गर्म जिले के रूप में सरायकेला रहा।

लातेहार में शनिवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री जबकि सरायकेला में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। फिलहाल मौसम विभाग की ओर से मौसम में किसी तरह के परिवर्तन की संभावना नहीं जताई गई है। इसलिए आने हफ्तों में अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है। इससे राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास हो जायेगा।

इधर, शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और कड़ी धूप महसूस की गई। बारिश के कारण जमीन में नमी के कारण सुबह शाम ठंड महसूस हो रही है।

वहीं, शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 34.8 डिग्री और न्यूनतम 20.8 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 35 और न्यूनतम 17.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 35.1 डिग्री और न्यूनतम 17.2 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement