ऑक्सीजन रिसाव के कारण भारतीय अंतरिक्ष यात्री सहित एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण फिर स्थगित | The Voice TV

Quote :

बड़ा बनना है तो दूसरों को उठाना सीखो, गिराना नहीं - अज्ञात

Science & Technology

ऑक्सीजन रिसाव के कारण भारतीय अंतरिक्ष यात्री सहित एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण फिर स्थगित

Date : 11-Jun-2025

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और अमेरिका, पोलैंड तथा हंगरी के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर जाने वाले एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। नासा के अनुसार, यह निर्णय स्पेसएक्स की फॉल्कन 9 रॉकेट में पाए गए तरल ऑक्सीजन रिसाव की मरम्मत के लिए अतिरिक्त समय देने के उद्देश्य से लिया गया है।

इस मिशन को भारतीय समयानुसार आज शाम 5:30 बजे फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाना था, लेकिन पहले मौसम की खराबी और अब तकनीकी कारणों से इसे टालना पड़ा है। नासा ने जानकारी दी है कि मरम्मत पूरी होने के बाद नई लॉन्च तिथि की घोषणा की जाएगी।

मिशन की खास बात यह है कि यह भारत, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्रियों की पहली यात्रा है जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक लेकर जाएगी। चारों अंतरिक्ष यात्री ISS पर लगभग दो सप्ताह बिताएंगे और इस दौरान करीब 60 वैज्ञानिक प्रयोग, अध्ययन और शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित करेंगे।

नासा के अनुसार, ये प्रयोग विभिन्न देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों द्वारा मिलकर किए जा रहे हैं और इनमें सूक्ष्म शैवाल, अंकुरित बीज, टार्डिग्रेड (सूक्ष्मजीव) की उत्तरजीविता क्षमता, मांसपेशी मरम्मत, और इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले आकलन जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा पाँच संयुक्त वैज्ञानिक जांच और दो आउटरीच प्रदर्शन भी किए जाएंगे।

यह मिशन अंतरिक्ष में भारत की भागीदारी का एक नया अध्याय है और शुभांशु शुक्ला की यह यात्रा भारत के भविष्य के मानव अंतरिक्ष अभियानों के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement