मुलेठी: सेहत के लिए एक प्राकृतिक वरदान | The Voice TV

Quote :

साहस वह सीढ़ी है जिस पर अन्य सभी सद्गुण टिके रहते हैं- क्लेयर बूथ लूस

Health & Food

मुलेठी: सेहत के लिए एक प्राकृतिक वरदान

Date : 03-Feb-2025

मुलेठी में फॉस्फोरस, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, मैंगनीज, जिंक, नाइट्रोजन और कॉपर जैसे पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। आयुर्वेद में मुलेठी के सेवन को सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। अगर इसे सही मात्रा और सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो मुलेठी से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

गले के लिए लाभकारी

अगर सर्दियों में आपको अक्सर सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या रहती है, तो मुलेठी को चबाना एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। यदि आप चाहें तो मुलेठी का पानी या मुलेठी की चाय भी पी सकते हैं, जो गले के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। मुलेठी में मौजूद तत्व आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

गट हेल्थ में सुधार

मुलेठी आपकी गट हेल्थ को सुधारने में सहायक हो सकती है। यह एसिडिटी और अपच जैसी पेट संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, मुलेठी में पाए जाने वाली एंटी-कैंसर गुण कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं।

अस्थमा में राहत

मुलेठी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो अस्थमा के रोगियों को राहत दे सकते हैं। साथ ही, अगर आपको बैड ब्रीथ की समस्या है, तो मुलेठी को अपने डाइट में शामिल करना मददगार हो सकता है। मुलेठी का सेवन न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह आपकी त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी हो सकता है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement