Quote :

"जो प्रयास करेंगे उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है" - अज्ञात

Health & Food

हर किसी को सुबह खाली पेट खाना चाहिए ये फल

Date : 07-Mar-2023

सुबह के समय आपको उन फलों का सेवन करना चाहिए जो कि आपके शरीर के लिए न्यूट्रल हो। यानी कि जिसे खाने से पेट में एसिड प्रोडक्शन न शुरू हो। ऐसा ही एक फल है पपीता। पपीता फाइबर से भरपूर एक ऐसा फल है जो कि पेट को ठंडा करता है और डाइजेशन को तेज करने में मदद करता है। इसके अलावा पपीते में पपैन नामक का एक एंजाइम होता है जो कि शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। कैसे, जानते हैं।

इन कारणों सुबह खाली पेट खाएं पपीता

शरीर को सूजन से बचाएगा

पपीता प्रोटियोलिटिक एंजाइम से भरपूर फल है जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। ये एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि  शरीर में किसी भी प्रकार के सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा पपीता का पपैन घाव भरने में मदद करने और चोट या आघात के बाद सूजन को कम करने में मदद करता है। ज्यादा मिर्च खाने वालों को हो सकती हैं ये 3 बीमारियां, जानें 1 दिन में कितना करें सेवन

कब्ज कम करने में मददगार

पपीता कब्ज को कम करने में मददगार है। ये पाचन एंजाइमों से भरपूर है जो बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है और कब्ज की समस्या में कमी लाता है। पपीते का कैरिकोल नामक एंजाइम, क्रोनिक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसफंक्शन वाले लोगों में कब्ज और सूजन में सुधार करता है। इस तरह ये कब्ज की समस्या को कम करने में मददगार है।

एसिडिटी और जलन में मददगार

पपीपा को रेगुलर सुबह खाली पेट खाना एसिडिटी और जलन की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। ये एक ऐसा तरीका है जो कि इस समस्या को हमेशा के लिए कम कर सकता है। ये पेट को ठंडा करता और शरीर की कई समस्याओं से बचाव में मदद करता है। जैसे कि जीआरडी की दिक्कत।

मल में झाग आना इन 3 गंभीर बीमारियों का है संकेत, न करें नजरअंदाज करने की भूल

स्किन के लिए फायदेमंद 

पपीता स्किन के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये जहां पेट को ठंडा करता है वहीं ये शरीर को डिटॉक्स करता है जिसकी चमक आपके स्किन पर नजर आ सकती है। साथ ही ये त्वचा में ग्लो लाने के साथ दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है। तो, इसलिए इन तमाम समस्याओं में आपको पपीते का सेवन करना चाहिए।

 

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement