चेक गणराज्य में आंद्रेज बाबिस की एएनओ पार्टी की चुनावी जीत, सत्तारूढ़ गठबंधन को बड़ा झटका | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

चेक गणराज्य में आंद्रेज बाबिस की एएनओ पार्टी की चुनावी जीत, सत्तारूढ़ गठबंधन को बड़ा झटका

Date : 05-Oct-2025

लोकलुभावन अरबपति आंद्रेज बाबिस की एएनओ पार्टी ने चेक गणराज्य के संसदीय चुनावों में जोरदार वापसी करते हुए लगभग 35.5% वोटों के साथ जीत दर्ज की है। अब तक 94% मतों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें वर्तमान सत्तारूढ़ स्पोलू गठबंधन को केवल 22.5% वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर एसटीएएन आंदोलन रहा, जिसे लगभग 11% मत प्राप्त हुए।

यह परिणाम बाबिस के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पुनरागमन है, जिन्होंने 2017 से 2021 तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। वर्ष 2021 के पिछले चुनावों में स्पोलू गठबंधन ने एएनओ पार्टी को बेहद कम अंतर से हराया था, जिसके बाद पेट्र फियाला के नेतृत्व में नई सरकार बनी थी।

अब, राज्य चुनाव आयोग सोमवार को अंतिम नतीजों की समीक्षा करेगा, और मंगलवार को इन्हें आधिकारिक रूप से कानून संग्रह (कलेक्शन ऑफ लॉज़) में प्रकाशित किया जाएगा।

वहीं, जिन नागरिकों को चुनाव परिणामों पर आपत्ति है, वे बुधवार से सर्वोच्च प्रशासनिक न्यायालय में कानूनी चुनौती दर्ज कर सकेंगे। इस दो दिवसीय चुनाव में लगभग 80 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 26 राजनीतिक दल और गठबंधन 200 सदस्यीय निचले सदन की सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा में थे — जो 2021 के पिछले चुनाव की तुलना में चार अधिक हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement