भारत ने 7वें मॉस्को फॉर्मेट परामर्श में अफगानिस्तान की संप्रभुता, शांति और विकास का किया समर्थन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

भारत ने 7वें मॉस्को फॉर्मेट परामर्श में अफगानिस्तान की संप्रभुता, शांति और विकास का किया समर्थन

Date : 07-Oct-2025

भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, शांति और सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रति अपने समर्थन को दोहराते हुए कहा है कि एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और स्थिर अफगानिस्तान न केवल वहां के लोगों के लिए, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

यह बयान मॉस्को में आयोजित 7वें मॉस्को फॉर्मेट परामर्श के दौरान आया, जिसमें भारत, रूस, चीन, ईरान और मध्य एशियाई देशों ने हिस्सा लिया। भारत का प्रतिनिधित्व राजदूत विनय कुमार ने किया।

बैठक में, अफगानिस्तान की ओर से विदेश मंत्री अमीर ख़ान मोत्ताकी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पहली बार पूर्ण सदस्य के रूप में भाग लिया।

परामर्श के दौरान प्रतिभागियों ने:

  • अफगानिस्तान में किसी भी विदेशी सैन्य ढाँचे की तैनाती का विरोध किया,

  • आतंकवाद-रोधी प्रयासों को मज़बूत करने की आवश्यकता जताई,

  • और क्षेत्रीय सहयोगआर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देने पर बल दिया,
    ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अफगानिस्तान अपने पड़ोसियों या वैश्विक शांति के लिए कोई खतरा न बने


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement