नमामि गंगे को संयुक्त राष्ट्र से मिली सराहना का प्रधानमंत्री ने किया जिक्र | The Voice TV

Quote :

"अपने जीवन को खुद ही बदलना होगा, दूसरों का इंतजार मत करो।" - स्वामी विवेकानंद

National

नमामि गंगे को संयुक्त राष्ट्र से मिली सराहना का प्रधानमंत्री ने किया जिक्र

Date : 25-Dec-2022

नई दिल्ली, 25दिसंबर (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र ने भारत सरकार के नमामि गंगे कार्यक्रम को विश्व के पारिस्थितिक तंत्र को पुनर्स्थापित करने की 10 बड़ी पहल में शामिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में इसका विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि नमामि गंगे अभियान की सबसे बड़ी सफलता नागरिकों की सतत भागीदारी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में कहा कि सदियों से कल-कल बहती माँ गंगा को स्वच्छ रखना हम सबकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य के साथ, आठ साल पहले ''नमामि गंगे अभियान'' की शुरुआत की थी। हम सभी के लिए यह गौरव की बात है कि भारत की इस पहल को आज, दुनियाभर की सराहना मिल रही है। दुनिया की 160 इस तरह की पहल में शीर्ष 10 में इसे स्थान मिला है।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने ''जलज आजीविका मॉडल'' की चर्चा की जिसे जैव विविधता का ध्यान रखकर तैयार किया गया है। इसके तहत 26 स्थानों पर पर्यटक आधारित बोट सफारी सेवा की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि गंगा के स्वच्छ होने से, आजीविका के अन्य अवसर भी बढ़ रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement