इतिहास के पन्नों में 08 जनवरी : महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग अपने जीवनकाल में ही किंवदंती बन गए | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

इतिहास के पन्नों में 08 जनवरी : महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग अपने जीवनकाल में ही किंवदंती बन गए

Date : 07-Jan-2026

 स्टीफन हॉकिंग का जन्म 08 जनवरी 1942 को इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड शहर में हुआ था। वे आधुनिक युग के सबसे प्रभावशाली वैज्ञानिकों में से एक माने जाते हैं। ब्रह्मांड विज्ञान (कॉस्मोलॉजी) और सैद्धांतिक भौतिकी के क्षेत्र में उनके योगदान ने विज्ञान की दुनिया को नई दिशा दी।

ब्लैक होल, बिग बैंग थ्योरी और समय-स्थान की संरचना को लेकर हॉकिंग के शोध ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाई। उनकी चर्चित पुस्तक ‘ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ ने जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं को आम पाठकों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

गंभीर बीमारी एएलएस (एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस) से जूझते हुए भी स्टीफन हॉकिंग ने अपने साहस, बुद्धिमत्ता और वैज्ञानिक सोच से पूरी दुनिया को प्रेरित किया। उनका जीवन यह संदेश देता है कि शारीरिक सीमाएं ज्ञान और कल्पना की उड़ान को रोक नहीं सकतीं। स्टीफन हॉकिंग को 13 मानद उपाधियां और अमेरीका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त हुआ। उन्हें ब्रह्मांड विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान के लिए अल्बर्ट आइंस्टाइन पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए। स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में 14 मार्च ,2018 को निधन हुआ।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1026 - सुल्तान महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूट कर उसे नष्ट कर दिया।

1790 - अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को सम्बोधित किया।

1800 - आस्ट्रिया ने फ्रांस को दूसरी बार हराया।

1952 - जॉर्डन ने संविधान अंगीकार किया।

1929 - नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफाेन संपर्क स्थापित।

1995 - समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी और राम मनोहर लोहिया तथा जयप्रकाश नारायण के निकट सहयोगी रहे मधु लिमये का निधन।

1996 - फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा मितरां का 79 वर्ष की आयु में पेरिस में देहान्त।

2001 - आइवरी कोस्ट में विद्रोह विफल।

2001 - भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वियतनाम व इंडोनेशिया की सात दिवसीय यात्रा पर वियतनाम पहुंचे।

2001 - भारत-वियतनाम ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये।

2001 - घाना में जैसी रालिंग्स का दो दशक पुराना शासन समाप्त, जॉन कुफारे राष्ट्रपति बने।

2003 - श्रीलंका सरकार और लिट्टे के बीच नकोर्न पथोम (थाइलैंड) में वार्ता शुरू।

2008 - केन्द्र सरकार ने अरुण रामनाथन को वित्तीय क्षेत्र का सचिव नियुक्त किया।

2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 6ठे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया।

2008 - उपन्यासकार व पत्रकार मैक्डोनाल्ड फ्रेजर का निधन।

2009 - पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।

2009 - कोस्टा रिका के उत्तरी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता के भूकम्प में 15 लोगों की मौत एवं 32 अन्य घायल हुए।

2017 - इजराइल के यरुशलम में ट्रक से हमले में कम से कम 4 सैनिकों की मौत, 15 घायल।

2020 - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बाहरी अंतरिक्ष सहयोग के लिए भारत और मंगोलिया के बीच हस्ताक्षरित समझौते को मंजूरी दी।

2020 - भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने 'भारत में ई-कॉमर्स पर बाज़ार अध्ययन: महत्‍वपूर्ण निष्‍कर्ष और अवलोकन' शीर्षक वाली एक रिपोर्ट जारी की।

2020 - सीसीआई द्वारा भारत में ई-कॉमर्स पर बाजार अध्‍ययन की शुरुआत अप्रैल 2019 में की गई थी।

2020 - टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने वाई-फाई कॉलिंग को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया। यह सर्विस किसी भी वाई-फाई पर और भारत में प्रत्येक जगह काम करेगी।

जन्म

1890 - रामचन्द्र वर्मा - हिन्दी साहित्यकार।

1908 - नाडिया - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।

1909 - आशापूर्णा देवी, उपन्यासकार

1925 - मोहन राकेश, साहित्यकार

1926 - केलुचरण महापात्र - ओडिसी नर्तक व एक सच्चे कला प्रेमी थे।

1929 - सईद जाफ़री, भारतीय अभिनेता

1938 - नन्दा - भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1941 - आर. वी. जानकीरमन - पुदुचेरी के भूतपूर्व 7वें मुख्यमंत्री थे।

1942 - स्टीफन हॉकिंग, प्रसिद्ध ब्रितानी भौतिक विज्ञानी

1953 - माणिक साहा - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और उड़ीसा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री हैं।

1972 - हेमचन्द्र गोस्वामी- आधुनिक असमिया साहित्य के शुरुआती दौर के भारतीय लेखक, कवि, इतिहासकार, शिक्षक और असम के भाषाविद थे।

1975 - हैरिस जयराज, भारतीय संगीतकार।

1984 - किम जोंग उन - उत्तर कोरिया के तीसरे सर्वोच्च नेता।

1993 - साथियान ज्ञानसेकरन - भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।

निधन

1884 - केशव चन्द्र सेन - एक प्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक सुधारक, जो 'ब्रह्म समाज' के संस्थापकों में से एक थे।

1941 - प्रणवानंदा महाराज - भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी।

1955 - मधु लिमये - भारतीय राजनीतिज्ञ और समाजवादी आंदोलन के नेताओं में से एक थे।

1984 - पहली भारतीय महिला पायलट सुषमा मुखोपाध्याय।

महत्वपूर्ण दिवस

-अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement