मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भारत में जर्मनी के राजदूत से की मुलाकात | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भारत में जर्मनी के राजदूत से की मुलाकात

Date : 07-Jan-2026

नई दिल्ली, 07 जनवरी । भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त और इंटरनेशनल आईडिया के चेयरपर्सन ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को निर्वाचन सदन दिल्ली में जर्मनी के भारत में राजदूत डॉ. फिलिप एकरमैन से मुलाकात की।

यह मुलाकात दोनों देशों के बीच लोकतंत्र, चुनावी प्रक्रियाओं और संस्थागत सहयोग को मजबूत करने के संदर्भ में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारतीय चुनाव आयोग के आधिकारिक साेशल मीडिया हैंडल से साझा की गई तस्वीरों में दोनों नेता हाथ मिलाते और चर्चा करते नजर आ रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement