असम के मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

असम के मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

Date : 08-Jan-2026

 गुवाहाटी, 8 जनवरी । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डॉ. साहा के नेतृत्व में त्रिपुरा में हो रहे विकास और प्रगति की सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कहा कि मां त्रिपुरसुंदरी की पावन भूमि डॉ. माणिक साहा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में प्रगति एवं विकास के नए युग की साक्षी बन रही है, जो उनके दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव से डॉ. माणिक साहा के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना भी की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement