अहोम समुदाय पर कांग्रेस कार्यकर्ता की आपत्तिजनक टिप्पणी, दिया धमकी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अहोम समुदाय पर कांग्रेस कार्यकर्ता की आपत्तिजनक टिप्पणी, दिया धमकी

Date : 07-Feb-2026

 गुवाहाटी, 07 । असम में एक बार फिर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है, जहां कांग्रेस के एक कार्यकर्ता एनाम अली पर अहोम समुदाय को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो को लेकर यह विवाद सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर अहोम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता ने वीडियो के माध्यम से खिलंजिया (स्वदेशी) लोगों को धमकी दी और अहोम समुदाय के बारे में भड़काऊ बयान दिए। वीडियो में कथित रूप से अहोम समुदाय की उत्पत्ति को लेकर अशोभनीय टिप्पणियां की गईं और उन्हें लेकर विवादित दावे किए गए। वीडियो में कहा गया है कि अहोम समुदाय के लोग थाईलैंड और चीन से आए हुए हैं। उनके पीठ फाड़ दिए जाएंगे। वीडियो में काफी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है।

बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो में एनाम अली ने अहोम समुदाय को लेकर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद विभिन्न संगठनों और लोगों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

घटना के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल गरमा गया है और कई पक्षों ने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और समुदाय विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों को लेकर मामले की जांच की मांग भी उठ रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement