चूंजा हेचरी प्लांट स्थापित करने को योगी सरकार दे रही छूट | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

चूंजा हेचरी प्लांट स्थापित करने को योगी सरकार दे रही छूट

Date : 07-Feb-2026

 प्रयागराज, 07 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार चूंजा हेचरी प्लांट स्थापित करने के लिए कई छूट दे रही है। यह जानकारी शनिवार को प्रयागराज मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ शिवनाथ यादव ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार नए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार उद्योग शुरू करने के लिए बैंक से लोन की प्रक्रिया को सहज और सरल बनाया है।

जाने चूंजा हेचरी प्लांट स्थापित करने की क्या है शर्तें

उन्होंने बताया कि इस प्लांट को स्थापित करने के लिए दस हजार चूंजा हेचरी स्थापित करने के लिए एक एकड़ जमीन की आवश्यकता होती है। प्लांट स्थापित करने वाले के नाम जमीन होना चाहिए। यदि नहीं है तो सरकार जमीन खरीदने के लिए स्टांप ड्यूटी की पूरी छूट दे रही है। दस हजार चूंजा हेचरी प्लांट को स्थापित करने में एक करोड़ की लागत आती है।

योजना के तहत 30 प्रतिशत का खर्च लाभार्थी को स्वयं करना होगा। शेष 70 प्रतिशत धनराशि को बैंक से लोन लेना होगा। जिसका 7 प्रतिशत ब्याज सरकार अनुदान के रूप में बैंक को देगी और मूलधन लाभार्थी को जमा करना होगा।

लाभार्थी को प्लांट में मुफ्त बिजली कनेक्शन देगी और दस वर्ष तक सरकार विद्युत बिल का भुगतान पशुपालन विभाग के माध्यम से विद्युत विभाग में देगी।

उन्होंने बताया कि यह दस हजार चूंजा हेचरी प्लांट के संबंध में जानकारी दी गई है। लेकिन बीस हजार चूंजा हेचरी प्लांट की स्थापना में जमीन भी अधिक आवश्यकता होगी और प्लांट स्थापित करने की लागत बढ़ती जाएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement