मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई गामिनी के घर गूंजी किलकारी, तीन चीता शावक जन्मे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई गामिनी के घर गूंजी किलकारी, तीन चीता शावक जन्मे

Date : 18-Feb-2026

 नई दिल्ली, 18 फरवरी । मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन चीता शावकों का जन्म हुआ है। इसी के साथ कुनो में चीतों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। केंद्रीयमंत्री भूपेंद्र यादव ने आज खुशखबरी साझा करते हुए नए शावकों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

उन्होंने एक्स पर बताया कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन नए चीता शावकों का जन्म हुआ है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता गामिनी ने दूसरी बार तीन शावकों को जन्म दिया है। यह भारत में चीता पुनर्वास की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि है। यह भारतीय धरती पर चीता का नौवां सफल प्रयास है। उन्होंने बताया कि अब तक 27 भारतीय-जन्मे शावक जीवित हैं। इन नए शावकों के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या 38 हो गई है। यह उपलब्धि प्रोजेक्ट चीता के तहत चल रहे ऐतिहासिक संरक्षण प्रयासों की सफलता को दर्शाती है।

केंद्रीयमंत्री ने इसे देश के वन्यजीव संरक्षण अभियान का गौरवपूर्ण क्षण बताया और फील्ड स्टाफ व पशु-चिकित्सा टीमों की सराहना की, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस सपने को साकार किया। उन्होंने कामना की कि गामिनी और उसके तीनों शावक स्वस्थ और मजबूत बनें तथा भारत की चीता पुनरुत्थान गाथा को आगे बढ़ाएं।

उल्लेखनीय है कि भारत में प्रोजेक्ट चीता की औपचारिक शुरुआत 17 सितंबर 2022 को हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नामीबिया से लाए गए पहले 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ इस परियोजना का शुभारंभ किया। यह दुनिया की पहली अंतरमहाद्वीपीय बड़ी जंगली मांसाहारी जीव स्थानांतरण परियोजना है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement