केरल में श्री चित्रा तिरुनल आयुर्वेद विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान का 42वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

केरल में श्री चित्रा तिरुनल आयुर्वेद विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान का 42वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ

Date : 16-May-2026

 16 मई । केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में श्री चित्रा तिरुनल आयुर्वेद विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान का 42वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया गया। समारोह में कुल 130 वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों और छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किए गए।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में वीडियो संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान ने विश्व स्तरीय, स्वदेशी और किफायती चिकित्सा उपकरणों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि संस्थान आयुष्मान भारत पहल के तहत हजारों मरीजों का इलाज करता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने दीक्षांत ने स्वास्थ्य सेवा अनुसंधान और नवाचार में संस्थान के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की आयुष्मान भारत पहल का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए स्वस्थ और दीर्घ जीवन सुनिश्चित करना है।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement