Quote :

शब्द विचारी जो चले, गुरुमुख होय निहाल | काम क्रोध व्यापै नहीं, कबूँ न ग्रासै काल ||

Science & Technology

OTT प्लेटफॉर्म पर रेंट लेते हैं फिल्म तो कितने दिन तक देख सकते हैं आप?

Date : 07-Jun-2024

OTT का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा हैऔर भारत में नेटफ्लिक्सअमेज़न प्राइमडिज़्नी हॉट्स्टारसोनी लिव जैसे प्लैटफॉर्म मौजूद हैं| इन OTT प्लैटफॉर्म पर वेब सीरीज़फिल्मेंटीवी शोज़ देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है| लेकिन हम में से कई लोगों ने ये देखा होगा कि सब्सक्रिप्शन लेने के बाद भी फिल्मों को रेंट पर लेना पड़ रहा है| ये ऑप्शन खासतौर पर अमेज़न प्राइम पर देखा गया है|

प्राइम पर अब बड़ी संख्या में ऐसी फिल्में मौजूद हैं जो रेंट पर हैंलेकिन इसे लेकर कई लोगों के मन में ये कंफ्यूजन रहती है कि आखिर रेंट पर लेने के बाद इन्हें कैसे देखा जा सकता है| कितने दिनों तक इसकी वैलिडिटी रहती हैऔर हर फिल्म के लिए अलग-अलग रेंट पे करना होता है या फिर एक केलिए लेने पर कई और फायदे मिल जाते हैं|

रेंट पर कैसे ले सकते हैं फिल्में?
सेलेक्टेड प्राइम वीडियो टाइटल को सपोर्टेड डिवाइस पर प्राइम वीडियो वेबसाइट के ज़रिए या प्राइम वीडियो ऐप के माध्यम से किराए पर या खरीदे जा सकते हैं|

कैसे पता चलेगा कि वीडियो रेंट पर है?
प्राइम वीडियो वेबसाइट पर जाकर प्राइम वीडियो ऐप में कैटलॉग ब्राउज़ करेंया किसी टाइटल को ढूंढने के लिए search का इस्तेमाल करें| जिस कंटेंट के लिए अडिशनल खरीदारी की जरूरत होती हैउसे होम पेज पर पीले शॉपिंग बैग आइकन से मार्क किया जाता है| तो अगली बार जब प्राइम वीडियो प्लैटफॉर्म पर आपको किसी फिल्म के पोस्टर पर येलो कलर का शॉपिंग बैग का साइन दिखे तो समझ जाएं कि ये रेंट पर है|

कहां सेव होती हैं रेंट की गई फिल्में?
किसी टाइटल को खरीदने पर वह My Stuff में जुड़ जाता है और आमतौर पर यह आपके लिए डाउनलोड या स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगालेकिन लाइसेंसिंग प्रतिबंधों या अन्य सीमित कारणों से ये कई बार Unavailable भी हो सकता है| किसी टाइटल को किराए पर लेने पर वह लिमिटेड टाइम के लिए यहां ऐड कर दिया जाता है|

रेंट पर लिया तो कितने दिन तक देख सकते हैं फिल्में?
किराए पर ली गई फिल्मेंकिराए की तारीख से 30 दिनों तक आपकी वीडियो लाइब्रेरी में मौजूद रहती हैं| हालांकिएक बार जब आप जब उसे प्ले कर कर लेते हैंतो आपके पास इसे देखने के लिए कम से कम 48 घंटे का समय होता हैं| जानकारी के लिए बता दें कि कुछ टाइटल को देखने की अवधि लंबी भी हो सकती है|

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement