क्या प्लैनेट-9 वास्तव में अस्तित्व में है? नासा का नया टेलीस्कोप सौर मंडल के इस सबसे बड़े रहस्य को सुलझाएगा | The Voice TV

Quote :

कृतज्ञता एक ऐसा फूल है जो महान आत्माओं में खिलता है - पोप फ्रांसिस

Science & Technology

क्या प्लैनेट-9 वास्तव में अस्तित्व में है? नासा का नया टेलीस्कोप सौर मंडल के इस सबसे बड़े रहस्य को सुलझाएगा

Date : 10-Nov-2024

सौरमंडल में कुल 8 ग्रह (प्लैनेट) हैं। वैज्ञानिक पहले प्लूटो को भी पूर्ण ग्रह मानते थे, लेकिन कुछ साल पहले उसे डार्फ प्लैनेट की श्रेणी में डाला गया। इसके अलावा, अब वैज्ञानिक एक नए और बड़े ग्रह के होने का दावा कर रहे हैं, जिसे सौरमंडल का नौंवा ग्रह माना जा रहा है।

सौरमंडल में आज भी कई रहस्य मौजूद हैं, जिन तक विज्ञान अभी नहीं पहुंच सका है। हालांकि, वैज्ञानिक लगातार नई जानकारियां जुटाने के लिए रिसर्च कर रहे हैं। पिछले एक दशक से वैज्ञानिक सौरमंडल के नौवें ग्रह के अस्तित्व का दावा कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह ग्रह नेप्च्यून के बाद काइपर बेल्ट में स्थित है और इसे प्लैनेट 9 या प्लैनेट X कहा जा रहा है। हालांकि, अब तक इस ग्रह के अस्तित्व को प्रमाणित नहीं किया जा सका है।

वैज्ञानिकों के बीच लंबे समय से प्लैनेट 9 के अस्तित्व को लेकर बहस चल रही है, लेकिन अब इसके होने या न होने के प्रमाण मिलने की उम्मीद जगी है। इसका मुख्य कारण नासा की नई वेधशाला है, जहां के टेलीस्कोप से खगोलविदों को उम्मीद है कि यह प्लैनेट 9 के अस्तित्व की पुष्टि या खंडन के लिए ठोस प्रमाण प्रदान करेगा।

प्लैनेट 9 का अस्तित्व

एस्ट्रोनॉमर्स ने हमारे सौरमंडल के सुदूर क्षेत्र में नेपच्यून से परे एक रहस्यमय ग्रह, जिसे प्लैनेट 9 कहा जा रहा है, के संभावित अस्तित्व का अनुमान लगाया है। इसे एक सुपर-अर्थ ग्रह माना जाता है, जिसका द्रव्यमान (मास) हमारे पृथ्वी से पांच से सात गुना अधिक होने का अनुमान है, और यह ग्रह हर 10,000 से 20,000 साल में एक बार सूर्य की परिक्रमा करता है।

नए ग्रह की खोज पर बहस

कई शोधों के बावजूद, प्लैनेट 9 की खोज पर अभी भी विवाद बना हुआ है। कुछ वैज्ञानिक इसके अस्तित्व के प्रति आश्वस्त हैं, जबकि अन्य इससे संशयित हैं। वर्षों से, शोधकर्ताओं ने इसे खोजने के लिए कई टेलीस्कोपों का उपयोग किया है, लेकिन अब तक इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं मिल सका है।

खुलेंगे सारे रहस्य

हालांकि, यह जल्द ही बदल सकता है, क्योंकि वेरा सी. रुबिन वेधशाला 2025 के अंत तक चिली में ऑपरेशन शुरू करने जा रही है। यह एक अत्याधुनिक टेलीस्कोप है, जो आकाश का सर्वेक्षण करने की क्षमता रखता है और यह हमें प्लैनेट 9 के अस्तित्व की पुष्टि या खंडन के लिए सबसे अच्छा अवसर प्रदान कर सकता है।

हमारी समझ को मिलेगा नया आयाम

अगर प्लैनेट 9 की खोज होती है, तो इससे सौरमंडल और ग्रहों के निर्माण के बारे में हमारी समझ में बड़ा बदलाव आ सकता है। इसके विपरीत, यदि इस ग्रह का कोई भी संकेत नहीं मिलता है, तो यह काइपर बेल्ट की वस्तुओं की असामान्य कक्षाओं के बारे में मौजूदा सिद्धांतों को चुनौती देगा। चाहे परिणाम कुछ भी हो, खगोलज्ञ इस बात से सहमत हैं कि आगामी अवलोकन हमें सौरमंडल के सबसे बड़े रहस्यों में से एक को सुलझाने के और करीब लाएंगे।

प्लैनेट 9 के नाम का रहस्य

हमारे सौरमंडल में कुल 8 ग्रह (प्लैनेट) हैं। वैज्ञानिक पहले प्लूटो को भी ग्रह मानते थे, लेकिन कुछ साल पहले उसे डार्फ प्लैनेट की श्रेणी में डाल दिया गया। इसके अलावा, अब वैज्ञानिक एक नए और बड़े ग्रह के अस्तित्व का दावा कर रहे हैं, जिसे सौरमंडल का नौंवा ग्रह माना जा रहा है। इसी वजह से इसे "प्लैनेट 9" कहा जा रहा है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement