भारत ने हासिल की 100 गीगावाट की सौर ऊर्जा क्षमता: प्रह्लाद जोशी | The Voice TV

Quote :

साहस वह सीढ़ी है जिस पर अन्य सभी सद्गुण टिके रहते हैं- क्लेयर बूथ लूस

Science & Technology

भारत ने हासिल की 100 गीगावाट की सौर ऊर्जा क्षमता: प्रह्लाद जोशी

Date : 07-Feb-2025

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने 100 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता हासिल किया है, जो एक मील का पत्थर है। जोश ने 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के देश के लक्ष्य को भी रेखांकित किया।

जोशी ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने 100 गीगावाट सौर क्षमता हासिल किया है। ये उपलब्धि स्वच्छ, हरित भविष्य के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता से प्रेरित है। इससे अक्षय ऊर्जा में वैश्विक नेता के रूप में इसकी स्थिति मजबूत हुई है। उन्‍होंने कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि स्वच्छ, हरित भविष्य के लिए देश की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में भारत की ऊर्जा यात्रा ऐतिहासिक और प्रेरणादायक रही है। इससे पहले भारत ने 2022 तक 100 गीगावाट सौर ऊर्जा सहित 175 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने की योजना बनाई थी। हालांकि, कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन लगने की वजह से इसे हासिल नहीं किया जा सका।

उन्‍होंने कहा कि भारत ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के शासन के दौरान 2004-14 के दौरान 2.82 गीगावाट सौर क्षमता जोड़ी थी, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 2014 से 2025 के कार्यकाल में 100 गीगावाट सौर क्षमता जोड़ी गई है। सौर पैनल, सौर पार्क और रूफटॉप सौर परियोजनाओं जैसी पहलों ने क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। इसके परिणामस्वरूप आज भारत ने 100 गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है। हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भारत न केवल आत्मनिर्भर बन रहा है, बल्कि दुनिया को नई राह भी दिखा रहा है।

जोशी ने कहा कि यह उपलब्धि स्वच्छ और हरित भविष्य के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता से प्रेरित है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना छतों पर सौर ऊर्जा को एक घरेलू वास्तविकता बना रही है। यह टिकाऊ ऊर्जा में एक बड़ा बदलाव है, जो हर घर को स्वच्छ बिजली से सशक्त बनाती है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement