खूबसूरती से भरा राजस्थान भारत के बड़े राज्यों में से एक है | यहाँ आपको प्राकृतिक सौन्दर्य से लेकर कला प्रदर्शन तक बहुत सुंदर और प्रशंसनीय स्थल देखने को मिलेंगे इस राज्य की खूबसूरती को देखने के लिए केवल भारतीय ही नहीं विदेशो के लोग भी बड़ी संख्या में यहाँ आते हैं ? जयपुर, जैसलमेर, माउन्टआबू और उदयपुर राजस्थान के बड़े और लोकप्रिय शहर हैं |
लेकिन इन सबके साथ एक और ऐसी जगह है, जहाँ जाकर पर्यटक को दार्जिलिंग घूमने जैसा महसूस होगा |
गोरम घाट उदयपुर से कुल 130 किमी दूर है | मारवाड़ और मेवाड़ की सीमा पर स्थित इस घाट पर बना रेलवे ट्रेक पर्यटकों के बीच काफी फेमस है | गोरम घाट से कुछ ही दूरी पर है खामली घाट, जहाँ ज्यादातर पर्यटक घूमने जाते हैं |
गोरम घाट रेलवे ट्रेक का अनोखा इतिहास -
इसका इतिहास काफी दिलचस्प और अनोखा है | बताया जाता है कि गोरम घाट रेल का निर्माण साल 1932 में ब्रिटिशर्स ने करवाया था | इस रेल लाईन को खासतौर से मेवाड़ और मारवाड़ को जोड़ने के लिए बनाया गया था | रेल लाईन के रास्ते में हसीन पहाड़ों के साथ-साथ सुरंग भी पड़ती है, जिससे ये रास्ता काफी अनोखा प्रतीत होता है |
इतना ही नहीं यहाँ ट्रेन करीब 172 छोटे-छोटे पुल से होकर गुजरती है | पहाड़ों के बीच में मौजूद गोरम घाट से ट्रेन जब होकर गुजरती है, तो दार्जिलिंग भी इसके आगे फीका लगने लगता है |
खूबसूरती –
अरावली पर्वत की वादियों में बसा गोरम घाट पर्यटकों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है | जब ट्रेन यहाँ के पटरी से होकर गुजरती है तो आस-पास का नजारा
हृदयस्पर्शी प्रतीत होता है | बता दें कि ट्रेक साईंड पर लोगों के पैदल चलने के लिए एक पुल भी है | जहाँ आप फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं|
ट्रेन टाय का मजा-
यहाँ आकर आप दार्जिलिंग में चलने वाली ट्रेन टाय का भरपूर आनंद ले सकते हैं | यहाँ की खूबसूरती को यादगार बनाये रखने के लिए ट्रेकिंग भी उत्तम विकल्प है |
कैसे पहुंचे ?
गोरम घाट पहुंचने के लिए यहाँ के तीन रेलवे स्टेशन (मारवाड़, जंक्शन, मावली जंक्शन और फुलाद जंक्शन) पर पहुंचा जा सकता है| यहाँ से आप सीधे गोरम घाट पहुंच सकते हैं |
घूमने के लिए टिप्स-
गोरम घाट एक हिल स्टेशन है, लेकिन यहाँ ठहरनेकी व्यवस्था नहीं है | इसलिए आप जोधपुर या मारवाड़ जंक्शन में कोई होटल या आश्रम बुक कर सकते हैं |
यहाँ पर खाने पीने के लिए कोई कैफे या रेस्टोरेंट भी नहीं है, इसलिए अपने साथ खाने पीने का सामान जरुर साथ लाएं |
यहाँ आप अगस्त से अक्टूबर के बीच जा सकते हैं | इस दौरान यहाँ का मौसम बेहद सुहावना रहता है |