जोन्हा जलप्रपात | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Travel & Culture

जोन्हा जलप्रपात

Date : 23-Feb-2024

 जोन्हा जलप्रपात झारखण्ड की राजधानी राँची से 40 कि.मी.और क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक टाटा-राँची मार्ग पर 'तईमारा' नामक गाँव के निकट स्थित है। यहाँ भगवान गौतम बुद्ध की एक प्रतिमा भी स्थापित की गई है, जिसके चलते इसे 'गौतम धारा' भी कहा जाता है।

राँची-मूरी मार्ग से दक्षिण में स्थित यह प्रपात भी राँची पठार की भ्रंश रेखा पर निर्मित है।

इस जलप्रपात की ऊंचाई लगभग 150 फीट है।

जोन्हा प्रपात राढू नदी पर स्थित है। इसके पास में ही 'सीताधारी' नामक एक छोटा प्रपात भी है।

जलप्रपात हर दिन पर्यटकों की भीड़ से चहल-पहल भरा रहता है।

जोन्हा जलप्रपात पर बुद्ध का प्रसिद्ध मंदिर है और पर्यटक भगवान बुद्ध के मन्दिर के दर्शन के लिए भी जाते है।

इसके आस-पास का नज़ारा भी बहुत ख़ूबसूरत है, जो पर्यटकों को मंत्र-मुग्ध कर देता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement