Quote :

जो व्यक्ति दूसरों के काम न आए वास्तव में वह मनुष्य नहीं है - ईश्वर चंद्र विद्यासागर

Travel & Culture

छुट्टियों के दिन बिताएं लैंसडाउन के इन आकर्षक जगहों पर

Date : 31-May-2024

 उत्तराखंड में लैंसडाउन हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। बहुत से पर्यटक यहां पर अपनी छुट्टी मनाने में लिए आते हैं। लैंडस्डाउन में घूमने के लिए कई सारी जगह हैं कई सारे जगहों में से कुछ जगहें इस प्रकार है :-

स्नो व्यूपॉइंट ट्रेक

अगर आप लैंसडाउन घूमने के लिए जाते हैं तो स्नो व्यू प्वाइंट पर जाना बिल्कुल ना भूलें। लैंसडाउन में हाइकिंग पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए यह एक लोकप्रिय स्थान है।

हालांकि यहां पर सर्दी और मानसून के मौसम में जाना खतरे से खाली नहीं है लेकिन इसके अतिरिक्त आप किसी भी महीने में यहां पर जा सकते हैं।

यहां पर बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़ और खुला आसमान बहुत ही अद्भुत दृश्य उत्पन्न करते हैं। चारों तरफ लगता है मानो बर्फ का चादर बिछा हुआ है, जो पर्यटकों का मन मोह लेता है।

पहाड़ों से निकलने वाली ठंडी हवा और यहां का अद्भुत नजारा मन को बहुत शांति देता है। अगर आप यहां पर आते हैं तो अपने साथ कैमरा भी जरूर लेकर आए ताकि इस जगह को हमेशा याद के रूप में कैमरे में कैप्चर करके रख सके।

सेंट जॉन्स चर्च

सेंट जॉन चर्च लैंसडाउन में तकरीबन 2 किलोमीटर की दूरी पर मॉल रोड पर स्थित है। यह लैंसडाउन में स्थिति खूबसूरत ऐतिहासिक चर्च है, जो लैंसडाउन आने वाले पर्यटक के लिए एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बन चुका है।

 

इस कैथोलिक चर्च का निर्माण 1936 ईस्वी में किया गया था। इस चर्च की वास्तुकला बहुत ही शानदार है। चर्च के आसपास का वातावरण बहुत खूबसूरत लगता है। इस चर्च के अंदर का माहौल भी बहुत शांतिपूर्ण है, जहां पर आप घंटों समय बिता सकते हैं।

गढ़वाली मेस

लैंसडाउन में एक खूबसूरत देखने लायक स्थान गढ़वाली मेस है। लैंसडाउन में स्थित यह एक ऐतिहासिक इमारत है, जिसका निर्माण 1888 में किया गया था।

यह लैंसडाउन का सबसे प्राचीन इमारत है, जो भारत भारत की प्राचीन वास्तुकला और 19वीं सदी के इतिहास को प्रदर्शित करता है।

भुल्ला ताल झील

यह लैंसडाउन की पहली भुल्ला ताल झील है, जो कि कृतिम झील हैं। भुल्ला एक गढ़वाली भाषा का शब्द है। हिंदी में इस शब्द के अर्थ छोटा भाई होता हैं।

बुल्ला ताल झील में लोग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं तथा इस झील में आप बोटिंग आदि का भी लुफ्त ले सकते हैं।

झील के चारों तरफ कई सारे वृक्ष लगे हुए हैं तथा यहां पर कई सारे विदेशी पक्षी भी है, जिस कारण से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement