Quote :

" लक्ष्य निर्धारण एक सम्मोहक भविष्य का रहस्य है " -टोनी रॉबिंस

Travel & Culture

“पश्चिम का जेवर” -गुजरात

Date : 13-Jan-2023

भारत एक बहुत बड़ा देश है। भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। भारत के हर राज्य की अपनी एक अलग संस्कृति है। यही संस्कृति भारत को दुनिया के बाकी देशों से अलग पहचान दिलाती है। आज हम बात कर रहे हैं गुजरात राज्य की। गुजरात पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर है। अपने खाने से लेकर त्योहारों तक गुजरात दुनिया भर में फेमस है। गुजरात कोपश्चिम का जेवरभी कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं गुजरात के बारे कुछ खास बातें।

गुजरात की संस्कृति और त्योहार

गुजरात अपने त्योहारों और सांस्कृतिक उत्सवों के लिये दुनिया भर में मशहूर है। गुजरात में हिंदूमुस्लिमजैनबौद्धपारसी आदि धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं। गुजरात में पतंगबाजी बड़े शौक से की जाती है। नवरात्रों के दिनों में तो गुजरात की रौनक देखते ही बनती है। नवरात्रि के दिनों में यहां डांडिया उत्सव मनाया जाता है। डांडिया को देश-विदेश में लोग बेहद पसंद करते हैं। भाद्रपद्र (अगस्त-सितंबर) मास के शुक्ल पक्ष में चतुर्थीपंचमी और षष्ठी के दिन तरणेतर गांव में भगवान शिव की स्तुति में तरणेतर मेला लगता है। प्रदेश का सर्वप्रमुख लोक नृत्य गरबा तथा डांडिया है। गुजरात की वास्तुकला शैली अपनी पूर्णता और अलंकारिकता के लिए विख्यात है  जो सोमनाथद्वारकामोधेराथानघुमलीगिरनार जैसे मंदिरों और स्मारकों में देखने को मिलती है। गुजरात अपनी कला शिल्प की वस्तुओं के लिए भी प्रसिद्ध है।

गुजरात राज्य का सबसे बड़ा वार्षिक मेला द्वारका और डाकोर में जन्माष्टमी के अवसर पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त गुजरात में मकर संक्रातिनवरात्रडांगी दरबारशामला जी मेले तथा भावनाथ मेले का भी आयोजन किया जाता है। चैत्र (मार्च-अप्रैल) के शुक्ल पक्ष की नवमी को पोरबंदर के पास माधवपुर में भगवान कृष्ण द्वारा रुक्मणी से विवाह के उपलक्ष्य में माधवराय मेला लगता है। बांसकांठा ज़िले में हर वर्ष मां अंबा को समर्पित ‘अंबा जी मेला‘ आयेजित किया जाता है। सभी धर्मों के लोग यहां अपने अपने रीति रिवाज़ों के हिसाब से सभी उत्सव बड़े प्यार से मनाते हैं।

भाषा –

गुजराती और हिन्दी राज्य की प्रमुख भाषाएं हैं। दोनों में गुजराती का ज़्यादा व्यापक इस्तेमाल होता है। गुजरात के ज़्यादातर लोग गुजराती भाषा बोलते हैं। गुजराती और हिंदी भाषा के अलावा यहां लोग मराठी, अंग्रेज़ी और सिंधी भाषा भी बोलते हैं। गुजराती भाषा एंग्लो इंडियन फैमिली से ली गई है। पूरे गुजरात में गुजराती भाषा 11 प्रकार से बोली जाती है। गुजरात की सीमा राजस्थानमहाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से लगती है इसलिए स्वाभाविक तौर पर गुजरात के लोग इन राज्यों की भाषा भी बोल लेते हैं। दूसरी भाषाओं की तरह गुजराती भाषा का जन्म संस्कृत भाषा से हुआ है।

गुजरात का खाना

गुजरात अपने शाकाहारी खाने के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। गुजरात का भोजन ज़्यादातर शाकाहारी और सिंपल होता है। यहां के खाने में दालों और अनाज का ज़्यादा इस्तेमाल होता है। गुजराती लोग शाकाहारी खाना पकाने की कला में माहिर होते हैं। त्योहारों में तो गुजराती खाना और भी लजीज़ हो जाता है। सर्दियों और गर्मियों के लिए गुजरात में अलग-अलग प्रकार के स्वादिष्ट पकवान पकाये जाते हैं। गुजराती व्यंजन और मिठाईयां भारत और दुनिया के हर कोने में मिलती हैं। गुजरात के प्रमुख व्यंजन ढोकलाफाफड़ा, जलेबीखांडवीदाल ढोकलीओसामनमोहनथालथेपलालहसुन की चटनी और उंधियू आदि हैं।

गुजरात की कृषि

गुजरात की कृषि मुख्य रूप से वहाँ की जलवायु पर आधारित है। गुजरात कपासतम्बाकू और मूँगफली का उत्पादन करने वाला देश का सबसे प्रमुख राज्य है। कपड़ातेल और साबुन जैसे उद्योगों के लिए कच्चा माल गुजरात ही उपलब्ध कराता है। यहाँ की अन्य महत्वपूर्ण फसलें धानगेहूँईसबगोल और बाजरा हैं। गुजरात में वृक्षों की भी खेती की जाती है। सागवानखैरहलदरियोसादाद और बाँस यहाँ के प्रमुख वृक्ष हैं। 

गुजरात के पर्यटन स्थल

गुजरात भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। गुजरात में द्वारकासोमनाथपालीतानाशामलाजीबगदाणावीरपुरखेरालु (सूर्यमंदिर), मोढेरा (सूर्यमंदिर) तारंगा,निष्कलंक महादेव,पावागढ़अंबाजी भद्रेश्वनर,राजपरा,बहुचराजी और गिरनार जैसे धार्मिक स्थान हैं। इसके अलावा महात्मा गांधी का जन्म स्थान पोरबंदर भी देखने लायक स्थान है। पुरातत्व और वास्तुकला की झलक पाने के लिए पाटनसिद्धपुर,  मोधेरालोथल,घुरनलीदभेईबडनगर और अहमदाबाद जैसे स्थान भी हैं। अहमदपुर मांडवीतीथल के सुंदर समुद्री तटसतपुड़ा के पर्वतगिर वनों के शेरों का अभयारण्य पर्यटकों के पसंदीदा स्थान है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे ऊँची मूर्ती ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ भी गुजरात में है जो पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है। 

अर्थव्यवस्था 

गुजरात भारत के सबसे विकसित राज्यों में से एक है। गुजरात भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक राज्य है। कपड़ारसायनबिजलीइलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंगवनस्पति तेलसोडा एश और उर्वरकों का निर्माण गुजरात में होता गुजरात को डायमंड हब भी कहा जाता है। गुजरात एशिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक राज्य है। इसके अलावा सूरत शहर अपने डायमंड कारोबार के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है जो गुजरात की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका अदा करता है। 

मौसम  

समुद्र के नज़दीक होने के कारण गुजरात में पूरा साल लगभग एक जैसा ही मौसम रहता है। गुजरात में कई स्थान ऐसी भी हैं जहां का मौसम बेहद गर्म और सूखा रहता है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement