नेताजी ने की फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना | The Voice TV

Quote :

तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो - स्वामी विवेकानंद

Editor's Choice

नेताजी ने की फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना

Date : 03-May-2023

 देश-दुनिया के इतिहास में 03 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। 03 मई 1939 को ही भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस के अंदर ही फॉरवर्ड ब्लॉक के नाम से अपनी पार्टी की स्थापना की थी। इसके कुछ दिन बाद उन्हें कांग्रेस से बाहर कर दिया गया। बाद में फॉरवर्ड ब्लॉक अलग पार्टी बन गई। द्वितीय विश्व युद्ध शुरू होने से पहले से फॉरवर्ड ब्लॉक ने स्वतंत्रता संग्राम को और अधिक तीव्र करने के लिए जन जागृति शुरू की। नेताजी की इस पार्टी को आज ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाक के नाम से जाना जाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1660: स्वीडन, पोलैंड और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।



1764: बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने हराया।



1765: फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।



1845: चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत।



1913: पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।



1919ः अमानुल्ला खान ने ब्रिटिश भारत पर आक्रमण किया।



1961: कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी यात्री बने।



1965: कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।



1989: देश के पहले 50 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का हरियाणा में शुभारंभ।



1993: संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की।



1998ः 'यूरो' को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।



2002ःअमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ के जनमत संग्रह को 'शर्मनाक जनमत संग्रह' बताया।



2003ः ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।



2004ः वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।



2006ः पाकिस्तान और ईरान ने तीन देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए।



2006ः शिक्षाविद् कमलेश पटेल को ब्रिटेन के हाउस ऑफ लार्ड्स में गैरदलीय पीयर नियुक्त किया गया।



2008ः टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ।



2008ः पाकिस्तान की जेल में सजा काट रहे भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की फांसी की सजा टाली गई।



2008ः नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला संविधान सभा के लिए चुने गए।



2008ः दक्षिणी चिली के लास लगासे क्षेत्र में हजारों साल से निष्क्रिय एक ज्वालामुखी फटा।



2016ः 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा। मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन और कंगना रानौत सम्मानित।



2016: कनाडा के अल्बर्टा में भीषण आग। करीब 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इस दौरान अरबों डालर का नुकसान हुआ।



2019: ओडिशा में तूफान ‘फानी’ का कहर। 33 लोगों की मौत। चेतावनी के बाद सरकार ने हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला।
 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement