इतिहास के पन्नों में 05 मईः नेपोलियन का निधन | The Voice TV

Quote :

तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो - स्वामी विवेकानंद

Editor's Choice

इतिहास के पन्नों में 05 मईः नेपोलियन का निधन

Date : 05-May-2023

 महान सेनापतियों में शामिल फ्रांस के सम्राट नोपोलियन बोनापार्ट का 05 मई 1821 में निधन हो गया। दुनिया में कभी जिसके शौर्य का डंका बजता था, उसके जीवन के आखिरी कुछ वर्ष बेहद तन्हाई में गुजरे और आखिरकार दुखद मौत मिली।

दरअसल, नेपोलियन ने यूरोप के अधिकतर हिस्से को अपने अधिकार में ले लिया। लेकिन 1812 में जब फ्रांस ने रूस पर जब हमला किया तो तेजी से नेपोलियन के पतन का सिलसिला शुरू हो गया। 1815 में वाटरलू युद्ध में नेपोलियन की हार हुई। अंग्रेजों ने नेपोलियन को बंदी बनाकर अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना के दूरस्थ द्वीप पर कैद कर दिया। छह साल बाद यहीं नेपोलियन की मृत्यु हो गई। आशंका है कि अंग्रेजों ने नेपोलियन को आर्सेनिक देकर मार डाला गया।

15 अगस्त 1769 में फ्रांस के अजाचियो शहर में पैदा होने वाले नेपोलियन पेरिस के फौजी स्कूल से निकल कर सेना में भर्ती हुए और वहां असीम साहस का परिचय देते हुए सेनापति बने। फ्रांसिसी क्रांति के दौरान उभरे नेपोलियन ने फ्रांस में एक नई विधि संहिता लागू की जिसे नेपोलियन संहिता कहा जाता है। 1804 में नेपोलियन ने खुद को फ्रांस का सम्राट घोषित कर दिया। नेपोलियन ने 60 युद्धों में हिस्सा लिया जिसमें केवल सात में उसकी पराजय हुई। इसी वजह से नेपोलियन के युद्धों और अभियानों का अध्ययन पूरी दुनिया की सेना में किया जाता है।

अन्य अहम घटनाएंः

1809ः मैरी किज यूएस पेटेंट कराने वाली पहली महिला बनीं।

1836ः बेल्जियम में यूरोप की पहली रेल लाइन शुरू हुई हुई।

1912ः स्वीडन के स्टॉकहोम में पांचवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत।

1919ः पेरिस में रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना।

1944ः महात्मा गांधी को जेल से रिहा किया गया।

1949ः झारखंड पार्टी की स्थापना।

1961ः कमांडर एलन शेफर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी बने।

1988ः एवरेस्ट की चोटी से पहला टेलीविजन प्रसारण किया गया।

जन्मऋ

1479ः सिखों के तीसरे गुरु अमरदास जी।

1818ः प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक कार्ल मार्क्स।

1916ः पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह।

1935ः सुप्रसिद्ध साहित्यकार आबिद सुरती।

1954ः हरियाणा के मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर।

निधनः

1961ः सुप्रसिद्ध गणितज्ञ व हिंदी विश्वकोष के संपादक व लेखक गोरख प्रसाद।

2006ः सुप्रसिद्ध फिल्म संगीतकार नौशाद अली।

2008ः डिस्पोजिबल सिरिंज के आविष्कारक न्यूजीलैंड के कोलिन मार्डोक।

2017ः उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement