प्याज भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। गर्मियों में कच्चा प्याज खाना शरीर को ठंडक देता है और लू से बचाव करता है। प्याज में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो इसे एक हेल्दी डाइट ऑप्शन बनाते हैं।
प्याज में पाए जाने वाले विटामिन और पोषक तत्व
USDA (यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर) की रिपोर्ट के अनुसार प्याज में निम्नलिखित पोषक तत्व पाए जाते हैं:
-
विटामिन C
-
विटामिन E
-
विटामिन B6
-
फोलेट (विटामिन B9)
-
पोटेशियम
-
फाइबर
-
मैग्नीशियम
-
मैंगनीज
-
फ्लेवोनोइड्स
-
ग्लूटाथियोन
-
सेलेनियम
ये सभी तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
प्याज खाने के फायदे
1. सूजन कम करे
प्याज में मौजूद विटामिन C और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में सूजन को कम करते हैं और फ्री रेडिकल्स से रक्षा करते हैं, जो कई बीमारियों की वजह बन सकते हैं।
2. डायबिटीज में फायदेमंद
प्याज में सल्फर और क्वेरसेटिन जैसे तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करते हैं, जिससे हाई बीपी पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है।
3. पाचन तंत्र के लिए अच्छा
प्याज में फाइबर और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।
4. सर्दी-जुकाम से राहत
प्याज में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो खांसी, जुकाम और गले की खराश में राहत देते हैं।
5. हड्डी और बालों की सेहत
प्याज में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं जो हड्डियों को मजबूत करते हैं। वहीं, विटामिन C और सिलिका बालों को स्वस्थ बनाए रखते हैं और त्वचा पर मुंहासे व झुर्रियों को कम करते हैं।
नोट: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी नए खानपान या उपचार को अपनाने से पहले डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।