लिवर को कैसे रखें स्वस्थ? जानिए कुछ असरदार और आसान घरेलू उपाय | The Voice TV

Quote :

कृतज्ञता एक ऐसा फूल है जो महान आत्माओं में खिलता है - पोप फ्रांसिस

Health & Food

लिवर को कैसे रखें स्वस्थ? जानिए कुछ असरदार और आसान घरेलू उपाय

Date : 30-Jun-2025

आज के समय में लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। दुनियाभर में हर साल करीब 20 लाख लोग लिवर से जुड़ी बीमारियों के चलते अपनी जान गंवा देते हैं। खासकर शहरी इलाकों में फैटी लिवर एक आम समस्या बन चुकी है, जिसका मुख्य कारण है— अनियमित दिनचर्या, खराब खानपान, शराब का सेवन और शारीरिक गतिविधियों की कमी

लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान उपायों और सही खानपान से लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी लिवर-फ्रेंडली चीज़ों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप रोज़ाना या हफ्ते में कम से कम एक दिन अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें।

1. खजूर और अखरोट

  • फायदा: खजूर में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

  • अखरोट में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड लिवर को सूजन और डैमेज से बचाता है।

  • कैसे खाएं: दोनों को मिलाकर हेल्दी स्नैक की तरह खाएं।

2. मिक्स नट्स और डार्क चॉकलेट

  • फायदा: मिक्स नट्स जैसे बादाम, काजू, पिस्ता में विटामिन E होता है, जो लिवर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है।

  • डार्क चॉकलेट में भी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर की कार्यक्षमता को सुधारते हैं।

  • कैसे खाएं: 1 मुट्ठी नट्स और थोड़ी डार्क चॉकलेट मिलाकर एक ट्रीट की तरह लें।

3. सेब, शहद और दालचीनी

  • फायदा: सेब फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।

  • शहद और दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर को सूजन से बचाते हैं।

  • कैसे खाएं: सेब को मैश करके उसमें शहद और दालचीनी मिलाएं और सुबह खाएं।

4. ग्रीक योगर्ट/दही और बेरीज

  • फायदा: दही और ग्रीक योगर्ट प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत हैं, जो गट हेल्थ को सुधारते हैं और लिवर पर सकारात्मक असर डालते हैं।

  • बेरीज में पाये जाने वाले पॉलीफेनोल्स लिवर की कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं।

  • कैसे खाएं: नाश्ते में ग्रीक योगर्ट में ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी या किसी भी मौसमी बेरी को मिलाएं।

कुछ अतिरिक्त सुझाव लिवर के लिए

  • हाइड्रेटेड रहें – खूब पानी पिएं

  • शराब और धूम्रपान से बचें

  • प्रोसेस्ड फूड, ज़्यादा ऑयली और मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें

  • नियमित रूप से वॉक या हल्की एक्सरसाइज करें

  • वजन नियंत्रित रखें

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल जागरूकता और सामान्य सुझाव के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के इलाज या डाइट में बदलाव से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement