जामा मस्जिद में अकेली लड़कियों के प्रवेश पर प्रतिबंध,एनसीडब्ल्यू ने लिखी अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

जामा मस्जिद में अकेली लड़कियों के प्रवेश पर प्रतिबंध,एनसीडब्ल्यू ने लिखी अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी

Date : 24-Nov-2022

 नई दिल्ली , 24 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में अकेली लड़कियों के प्रवेश पर प्रतिबंध के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी गंभीरता से लिया है। गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग ( एनसीडब्ल्यू) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिख कर इस मामले में उपयुक्त कार्रवाई करने को कहा है। आयोग ने इसके साथ अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के सचिव, दिल्ली के समाज कल्याण विभाग के सचिव को भी चिट्ठी लिख कर इस मामले में उपयुक्त कार्रवाई करने के साथ संविधान के मुताबिक महिलाओं को भी इबादत करने के अधिकार को सुनिश्चित करने को कहा है।

आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि यह मामला गंभीर है जिसका आयोग ने खुद संज्ञान लेते हुए संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी किया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके लिए मस्जिद प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया है तथा मस्जिद के गेट पर पट्टी लगाई गई है जिसमें लिखा है कि जामा मस्जिद में लड़कियों का अकेले दाखिल करना मना है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement