दिल्ली में लालू यादव से मिले जगदानंद सिंह और तेजस्वी यादव | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

दिल्ली में लालू यादव से मिले जगदानंद सिंह और तेजस्वी यादव

Date : 25-Nov-2022

 पटना, 24 नवंबर (हि.स.)। बिहार में राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे असमंजस के बीच प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की। उनके मुलाकात के दौरान ही तेजस्वी यादव भी वहां पहुंचे। दिल्ली आवास में दोनों की मुलाकात लालू यादव से हुई।

बताया जा रहा है कि लालू यादव फिलहाल जगदानंद सिंह की जगह किसी अन्य को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाना चाहते। इसे लेकर लालू यादव ने सिंगापुर जाने के पहले तेजस्वी और जगदानंद सिंह दोनों को मिलने के लिए दिल्ली बुलाया है। आज दिल्ली में तीनों की बातचीत होने की सूचना है लेकिन क्या बात हुई और प्रदेश अध्यक्ष पर क्या निर्णय लिया गया है इसकी जानकारी अभी मिल सकी है। दरअसल, लालू यादव के इसी सप्ताह दिल्ली से सिंगापुर अपना इलाज कराने जा सकते हैं। इससे पूर्व वह राजद के प्रदेश अध्यक्ष के मसले को सुलझा लेना चाहते है। 

उल्लेखनीय है कि जगदानंद सिंह के प्रदेश अध्यक्ष रहने के बाद भी वे पार्टी की गतिविधियों से दूर चल रहे हैं। पटना स्थित पार्टी कार्यालय भी वे पिछले करीब दो महीनों से नहीं आये हैं। जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह नाराज होकर नीतीश सरकार से मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। जगदानंद सिंह शायद इससे भी नाराज है। कहा जा रहा है कि जगदानंद सिंह की जगह किसी अन्य को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है। इसमें सबसे ज्यादा अब्दुल बारी सिद्दीकी का नाम सुर्ख़ियों में हैं। सिद्दीकी इस बीच दिल्ली में लालू यादव से मुलाकात भी कर चुके है।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement