तेलंगाना की राज्यपाल पहुंची वाराणसी, जिलाधिकारी ने किया स्वागत | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

तेलंगाना की राज्यपाल पहुंची वाराणसी, जिलाधिकारी ने किया स्वागत

Date : 25-Nov-2022

 वाराणसी, 25 नवम्बर (हि.स.)। काशी तमिल संगमम में भाग लेने के लिए तेलंगाना की राज्यपाल और पांडिचेरी की लेफ्टनेंट गर्वनर डॉ तमिलिसाई सौंदरराजन वाराणसी पहुंच चुकी हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने पुष्पपुच्छ देकर तेलंगाना की राज्यपाल का स्वागत किया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के एंफीथिएटर ग्राउंड के मंच पर एकेडमिक सत्र में राज्यपाल शामिल हुईं । इसी के साथ संगमम में एकेडमिक सत्र की शुरुआत हुई। सत्र में बीएचयू के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने डीएनए एनालिसिस पर प्रजेंटेशन दिया। मंच पर तेलंगाना की गवर्नर को बीएचयू के फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस की डीन प्रो. बृंदा परांजपे ने सम्मानित किया।

बताते चले तेलंगाना की राज्यपाल और लेफ्टनेंट गर्वनर ने हैदराबाद से वाराणसी रवानगी के समय ही ट्विट करते हुए कहा कि मैं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आमंत्रण पर काशी-तमिल संगमम में हिस्सा लेने वाराणसी जा रहीं हूं। उन्होंने बाबा विश्वनाथ धाम में खिंचाई गई एक पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement