खराब मौसम के चलते गडकरी का हेलिकाप्टर डायवर्ट, झारखंड के गढ़वा से गए गया फिर पहुंचे रांची | The Voice TV

Quote :

कृतज्ञता एक ऐसा फूल है जो महान आत्माओं में खिलता है - पोप फ्रांसिस

National

खराब मौसम के चलते गडकरी का हेलिकाप्टर डायवर्ट, झारखंड के गढ़वा से गए गया फिर पहुंचे रांची

Date : 03-Jul-2025

रांची, 03 जुलाई। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर उद्धाटन कार्यक्रम के समय में गुरुवार को बदलाव किया गया। खराब मौसम के चलते गडकरी के हेलिकाप्टर के रूट को डायवर्ट करना पड़ा। वे झारखंड के गढ़वा से पहले बिहार के गया गये हैं और फिर वहां से विशेष विमान से वे कुछ देर पूर्व रांची पहुंचे हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक, गडकरी को दोपहर 2:30 बजे गढ़वा से उड़ान भरकर रांची पहुंचना था।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मौसम की दिक्कत के कारण केंद्रीय मंत्री गडकरी करीब दो घंटे तक यहां फंसे रहे। रांची एयरपोर्ट के एटीसी ने खराब मौसम के चलते उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी। इसके कारण केंद्रीय मंत्री हेलिकॉप्टर से गया चले गये। गडकरी को रांची के रातू रोड एलिवेटेड

कॉरिडोर का उद्घाटन करना है, लेकिन गया चले जाने के कारण उनका कार्यक्रम का समय बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि गडकरी 4:30 बजे गया से रांची के लिए उड़ान भरे थे। कुछ देर पहले ही केंद्रीय मंत्री रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। इसके बाद वह बिरसा मुंडा चौक पर माल्यार्पण कर एलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हो गये।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement