प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो के गौरवशाली लोकतंत्र के निर्वाचित प्रतिनिधियों के समक्ष खड़े होकर उन्हें संबोधित करते हुए सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद की संयुक्त सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में लोकतंत्र केवल एक राजनीतिक व्यवस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच सदियों पुराने और गहरे रिश्तों पर भी प्रकाश डाला।