मॉस्को में एससीओ बैठक के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मॉस्को में एससीओ बैठक के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात

Date : 19-Nov-2025

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉस्को में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासनाध्यक्षों की परिषद की बैठक में शामिल अन्य प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने एससीओ सदस्य देशों के अन्य नेताओं के साथ भी द्विपक्षीय चर्चाएँ कीं।

एससीओ शासनाध्यक्षों की परिषद को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत को आतंकवाद के विरुद्ध अपने नागरिकों की सुरक्षा का पूरा अधिकार है और वह इस अधिकार का उपयोग करता रहेगा। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि वैश्विक समुदाय को आतंकवाद के सभी स्वरूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनानी चाहिए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement