देशभर में मौसम: कई राज्यों में शीतलहर, दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

देशभर में मौसम: कई राज्यों में शीतलहर, दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट

Date : 20-Nov-2025

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। वहीं, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

उधर, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता लगातार बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह 7 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 दर्ज किया गया। बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू कर दिया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement