आरएसएस का गृह सम्पर्क अभियान शुरू, पद्मश्री विद्या बिन्दू सिंह और मालिनी अवस्थी को स्वान्त रंजन ने दिया संघ का साहित्य | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

National

आरएसएस का गृह सम्पर्क अभियान शुरू, पद्मश्री विद्या बिन्दू सिंह और मालिनी अवस्थी को स्वान्त रंजन ने दिया संघ का साहित्य

Date : 20-Nov-2025

लखनऊ, 20 नवंबर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपना विश्व का सबसे बड़ा गृह सम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है। आरएसएस के कार्यकर्ता घर—घर जाकर भारत माता का चित्र व संघ का साहित्य लोगों तक पहुंचा रहे हैं। अवध प्रान्त में 40 लाख घरों से सम्पर्क की का लक्ष्य है।इस महासम्पर्क अभियान में 20 हजार टोलियों के माध्यम से करीब 80 हजार कार्यकर्ता एक माह तक अनवरत गृह सम्पर्क करेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वान्त रंजन और प्रान्त सम्पर्क प्रमुख डाॅ. हरनाम सिंह के साथ सम्पर्क विभाग के कार्यकर्ताओं ने कला श्रेणी में पद्मश्री मालिनी अवस्थी और साहित्यकार पद्मश्री विद्या बिन्दू सिंह से सम्पर्क कर आरएसएस का साहित्य भेंट किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक कौशल व लखनऊ के विभाग प्रचारक अनिल ने भी गुरूवार को अलग-अलग नगराें में गृह सम्पर्क अभियान में हिस्सा लिया।



आरएसएस लखनऊ विभाग के विभाग कार्यवाह अमितेश सिंह ने बताया कि आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने गृह सम्पर्क शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ विभाग में 49 नगर 413 बस्ती 1652 उप बस्ती हैं। बस्ती व उप बस्ती में सम्पर्क के लिए पांच—पांच सक्षम कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गयी है। इन सभी बस्तियों व उपबस्तियों में सम्पर्क के लिए 4956 टोली बनाई गयी है। इस सम्पर्क टोली में 14,868 कार्यकर्ता हैं। यह सभी कार्यकर्ता लखनऊ में घर—घर जाकर सम्पर्क करेंगे। अमितेश सिंह ने बताया कि गृह सम्पर्क अभियान 21 दिसंबर तक चलेगा। विशेष सम्पर्क के लिए भी प्रबुद्धजन की टोलियां भी बनाई गयी हैं। हिन्दू समाज के प्रतिष्ठित जनों व सोसाइटी व बहु—मंजिला इमारतों में सम्पर्क के लिए अलग से टोली बनाई गयी है। वहीं मठ—मंदिर व गुरूद्वारों में सम्पर्क के लिए भी टोली का निर्माण किया गया है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement