आनंदपुर अग्निकांड : आठ दिन बाद भी नहीं लौटी उम्मीद, परिवारों की आंखें प्रतिक्षारत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

आनंदपुर अग्निकांड : आठ दिन बाद भी नहीं लौटी उम्मीद, परिवारों की आंखें प्रतिक्षारत

Date : 03-Feb-2026

 मेदिनीपुर, 03 फ़रवरी। आनंदपुर में हुए भीषण अग्निकांड को आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन मयना के बुद्धदेव जाना और सौमित्र मंडल का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद से दोनों परिवार गहरे दुःख में डूबे हैं, फिर भी आशा शेष है कि उनके अपने किसी दिन घर लौटेंगे।

सौमित्र मंडल की पत्नी आज भी हाथों में शंखा-पोला और मांग में सिंदूर लगाए बैठी हैं। उनका दृढ़ विश्वास है कि उनके पति अवश्य वापस आएंगे। वहीं बुद्धदेव जाना के परिजन भी आंखों में आंसू लिए प्रतिक्षारत हैं।

बताया गया है कि अग्निकांड से कुछ समय पहले ही बुद्धदेव ने घर फोन कर कहा था कि वह सोमवार को वापस लौटेंगे, लेकिन आनंदपुर की भयावह आग ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।

परिजनों ने पहचान के लिए डीएनए नमूने भी दे दिए हैं। राज्य की मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है। इसी क्रम में मयना के भाजपा नेता चंदन मंडल ने मानवीय पहल करते हुए अपने निजी उपार्जन से दोनों परिवारों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

आठ दिन बाद भी यह प्रश्न बना हुआ है कि क्या बुद्धदेव और सौमित्र घर लौट पाएंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement