पंच कर्म से अपने शरीर का शोधन कराना अति आवश्यक : डॉ पुष्पेंद्र | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पंच कर्म से अपने शरीर का शोधन कराना अति आवश्यक : डॉ पुष्पेंद्र

Date : 06-Feb-2026

 प्रयागराज, 06 फरवरी । रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) कार्यालय के परिसर में गुरुवार से प्रारम्भ दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता अभियान का समापन शुक्रवार को हुआ। डॉ. पुष्पेंद्र ने कहा कि आज के समय में पंच कर्म के माध्यम से अपने शरीर का शोधन कराना अति आवश्यक है।



समापन सत्र में प्रकृतिवेदा के निदेशक डॉ पुष्पेंद्र ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति अपनी गाड़ी की सर्विसिंग तो कराता है, जो खराब होने पर बदल सकते हैं। परंतु आपका शरीर जो बहुमूल्य है, उसकी सर्विसिंग अर्थात शोधन नहीं करवाता। जबकि, आज के समय में पंच कर्म के माध्यम से अपने शरीर का शोधन कराना आवश्यक है।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अपर नियंत्रक आशीष यादव ने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प में आये सभी चिकित्सकों का दिल से आभार आप सभी के सहयोग से रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) कार्यालय कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी तथा स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक विजय शर्मा, उप नियंत्रक दीपक कुमार, सहायक नियंत्रक वीरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि शिविर के प्रथम दिन रक्षा लेखा लेखा नियंत्रक उमा शंकर कुशवाहा ने विभाग के कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया था। आज अंतिम दिन विशेष रूप से नाड़ी परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त बीएमडी, ईसीजी आरबीसी, ब्लड प्रेशर के साथ दांत और आंख की जांच भी की गई।

शिविर में सीएमओ की ओर से डॉ. रवि कुमार, डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, प्रियंका अग्रहरि, डॉ. अनुभूति एस कुंद्रा, डॉ. समीर श्रीवास्तव, डॉ. मोनिका शैलेश, डॉ. घनश्याम आर्या, डॉ. सुभाष पटेल, डॉ. देवराज गौतम, डॉ. डीएन राम, डॉ. सुधांशु शर्मा, फार्मासिस्ट प्रकाश सिंह पटेल, अमित सिंह ने सैकड़ों अधिकारी एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement