फार्मर रजिस्ट्री को लेकर प्रशासन सख्त | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

फार्मर रजिस्ट्री को लेकर प्रशासन सख्त

Date : 07-Feb-2026

 सीतापुर, 07 फ़रवरी । किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को सदर तहसील सीतापुर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 एवं उपजिलाधिकारी सदर धामनी एम0 दास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी, उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त का लाभ नहीं मिल सकेगा। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष से किसानों को मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाएं भी फार्मर रजिस्ट्री से ही जुड़ी होंगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कृषि उत्पादों की बिक्री, फसल नुकसान की स्थिति में मुआवजा, उर्वरक, बीज, कृषि यंत्रों सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से ही दिया जाएगा।

प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान के तहत प्रचार वाहन गांव-गांव जाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित करेंगे। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त किसानों से अपील की कि वे समय रहते अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें, ताकि किसी भी सरकारी लाभ से वंचित न रहना पड़े।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement